Radio से TV तक: राघव परमार का अंदाज़
- Neel Writes

- Sep 21, 2025
- 1 min read
रेडियो से लेकर स्क्रीन तक, गेम रियलिटी शो और सेलिब्रिटी टॉक शो—राघव परमार लगातार हर प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं।
रेडियो की दुनिया में अपनी आवाज़ का जादू बिखेर चुके मशहूर RJ राघव परमार अब एक्टिंग और होस्टिंग के क्षेत्र में भी धमाकेदार सफ़र तय कर रहे हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और मुंबई के बड़े रेडियो स्टेशनों पर काम कर चुके राघव ने लाखों श्रोताओं का दिल जीता और अब वही प्रभाव वे स्क्रीन पर भी छोड़ रहे हैं।
हाल ही में राघव Sony TV के लोकप्रिय शो CID में नज़र आए। दर्शक उन्हें Netflix और Sony LIV पर भी देख चुके हैं।

उनकी नई शॉर्ट फिल्म “9 AM to 9 PM Actor” इस हफ़्ते YouTube पर रिलीज़ होने जा रही है।
राघव Amazon Prime के रियलिटी शोज़ Date Baazi और Love House में रनर-अप रह चुके हैं। इसके अलावा, वे Amazon Mini TV की ओरिजिनल सीरीज़ का भी हिस्सा रहे हैं और कई सेलिब्रिटी टॉक शोज़ होस्ट कर चुके हैं।
वर्तमान में राघव ReelSaga की एक वर्टिकल सीरीज़ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

आने वाले समय में वे एक नए गेम रियलिटी शो को होस्ट करते दिखाई देंगे, साथ ही कई नई सीरीज़, सीरियल और फिल्मों की भी तैयारी में हैं।
राघव परमार की जड़ें डुंगरपुर ज़िले के कोलखणड़ा गाँव से जुड़ी हैं। उनके पिताजी सुन्दर लाल परमार एक अध्यापक हैं और माता पार्वती जी गृहणी। परिवार के आशीर्वाद और भाई-बहनों के सहयोग से ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

Dungarpur को धन्यवाद देते हुए राघव ने कहा:“थैंक यू सो मच! इतना सपोर्ट करने और इतना प्यार देने के लिए। अपना आशीर्वाद बनाए रखिए। हम अपनी रफ्तार बनाए रखेंगे। अभी तो शुरुआत है, बहुत आगे जाना है—बस साथ रहें।”


Comments